Breaking : भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाई प्रदेश टीम, सव्वनी संयोजक…

शहर सत्ता / रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रदेश की टीम की घोषणा की है। नगरीय निकाय चुनाव हेतु संयोजक सहित टीम में कुल 10 सदस्य बनाए गए है। जिसमें भूपेंद्र सव्वनी को संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती को सदस्य बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक महेश गागड़ा, बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छगनलाल मूंदड़ा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सदस्य बनाए गए है।

ये भी देखें : Breaking : भाजपा ने बनाई संभागी चयन समिति, निकाय और पंचायतों में नियुक्त किए प्रभारी

इसके ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा भाजपा ने संभागीय चयन समिति का गठन किया है। चयन समिति में प्रदेश भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी सौंप गई है। संभागीय चयन समिति में बस्तर संभाग का जिम्मा विक्रम उसेंडी को दिया है। विक्रम उसेंडी को बस्तर संभाग के चयन समिति का संयोजक बनाया गया है।

वही रायपुर संभाग में रूप कुमारी चौधरी को संयोजक नियुक्त किया गया है। दुर्ग संभाग में सांसद संतोष पांडेय और बिलासपुर संभाग में विधायक धरमलाल कौशिक को संयोजक नियुक्त किया गया है। सरगुजा संभाग में गोमती साय को संयोजक बनाया गया है। संभागीय चयन समिति में राष्ट्रीय भाजपा पदाधिकारी, केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, साय कैबिनेट के मंत्री, नगरी निकाय, प्रदेश चुनाव प्रभारी अपने निवासरत संभाग में एवं कार्यक्षेत्र के संभाग में पदेन सदस्य बनाए गए है।

भाजपा नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रदेश टीम, देखें सूची…

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’