Weather Alert : कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली, रिशेड्यूल हुई फ्लाइट, डिले हुई ट्रेनें

शहर सत्ता / दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को (Weather Alert) कोहरे की चादर बिछी नजर आई। लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी देखें : Beef selling case : शहर के आउटर में की थी हत्या, फिर ऑटो में लाया था गौमांस…

मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने तथा उसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों में 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है। कड़ाके की सर्दी में कोहरे की दोहरी मार ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई जिससे हवाई और रेल सेवाओं पर असर पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Weather Alert) ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मध्यम से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।

कोहरे ने कम की ट्रेनों की रफ़्तार-उड़ानों पर भी असर

घने कोहरे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता कम होने से 150 से अधिक उड़ानें औसतन 41 मिनट लेट हुईं। वहीं करीब 26 ट्रेनें देरी से चलीं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शुक्रवार को जानकारी दी कि घने कोहरे के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है। लो विजिबिलिटी की वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। फ्लाइटराडार24 के अनुसार, औसत 41 मिनट की देरी हुई। हालांकि, डीआईएएल ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि सीएटी III-अनुपालन वाली उड़ानें टेक ऑफ और लैंड कर सकती हैं।

शुक्रवार की सुबह खराब दृश्यता (Weather Alert) के कारण दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में वाहन रेंगते हुए देखे गए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Related Posts

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:9.54 करोड़ के GST फ्रॉड का खुलासा, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड भेजा शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State GST Department)राज्य GST विभाग फर्जी…

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित