ऑनलाइन गेमिंग पर GST : कंपनियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस पर लगाए रोक…

शहर सत्ता / नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग (online gaming) कंपनियों की याचिका पर बड़ी राहत दी है। ऑनलाइन गेमिंग पर GST मामले में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस मामलें में अब सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई 18 मार्च को करेगा। कोर्ट ने फिलहाल GST के सभी नोटिस पर रोक लगा दी है, कोर्ट ने कहा जब तक मामले की सुनवाई नहीं हो जाती तब तक रोक जारी रहेगी।

ये भी देखें : Weather Alert : कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली, रिशेड्यूल हुई फ्लाइट, डिले हुई ट्रेनें

अब तक कंपनियों को 1 लाख 12 हज़ार करोड रुपए के नोटिस जारी हो चुके है, यह मामला 1 अक्टूबर 2023 तक के पीरियड से जुड़ा है। जिसमें ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की सर्विसेज पर GST 18% की बजाय 28% की दर से लगाया गया है। ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का कहना था कि गेमिंग पर GST की नई दर 1 अक्टूबर 2023 से मानी जाए, जबकि सरकार का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28% की टैक्स देनदारी अभी की नहीं है, बल्कि ये तो पहले से ही मौजूद है। इसीलिए कंपनियों को पुराना बकाया चुकाना होगा।

जटिल और विवादित मुद्दा

ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी का मामला देश में एक जटिल और विवादित मुद्दा बन चूका है। यह मुख्य रूप से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों, सरकार, और न्यायपालिका के बीच कराधान के नियमों और दरों को लेकर चल रही बहस से जुड़ा है। ऑनलाइन गेमिंग में GST की दर को लेकर बहस है। इसे “सेवा” (Service) मानते हुए, 18% GST गेमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा चार्ज किए गए प्लेटफॉर्म शुल्क पर लागू होता है। वहीं इसे “सट्टेबाजी और जुआ” मानते हुए, पूरे एंट्री अमाउंट पर 28% GST लागू किया जा सकता है।

Related Posts

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading
Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कैच द रेन – जहां जल गिरे, वहीं सहेजें’ के संदेश को छत्तीसगढ़ ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप धरातल पर उतारा गया शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Number…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां