बैठक : सुबह से दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनने जोन कमिश्नरों को किया निर्देशित

कलेक्टर गौरव कुमार ने नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के साथ जोन कमिश्नरों की ली समीक्षा बैठक

शहर सत्ता\रायपुर| महानगर रायपुर समस्याओं से भरा पड़ा है जिसके समाधान के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने अब एक नई पहल की शुआत की है| कलेकर डॉ गौरव कुमार ने नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों को सोमवार और गुरुवार को जनता दरबार लगाने निर्देशित किया है| साथ ही शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द करने कहा है |

बतादें कि राजधानी में नालियों की साफ़- सफाई, निराश्रित पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नये नल कनेक्शन और भवन अनुज्ञा की शिकायतें रायपुर कलेक्टर तक पहुंची है| इन शिकायतों को लेकर कलेक्टर गौरव कुमार ने नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के साथ जोन कमिश्नरों की समीक्षा बैठक ली| इस बैठक के दौरान दर्जनों प्रकरण लंबित मिले| इससे रायपुर कलेक्टर नाराज हुए और उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों को सप्ताह में सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनने के लिए निर्देशित किया| उन्होंने कहा की जो भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर आएंगे उनकी समस्या का समाधान तत्काल किया जाना चाहिए| ताकि लोगों में अफसरों के प्रति भरोसा और उनमें न्याय की उम्मीद जगे| इसके आलावा कलेक्टर ने कहा कि लोककल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कोई भी आवेदन लंबित नहीं होने चाहिए|

सफाई कार्य राजधानी के अनुरुप हो

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बैठक में जोन कमिश्नरों को निर्देशत किया की सफाई कार्य राजधानी शहर के अनुरूप पूर्ण गंभीरता से इया जाना चाहिए| साथ ही निर्धारित सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत प्रतिशत संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित हो और सफाई कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें| इसके आलावा त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाये और नये नल कनेक्शन, नक्शा स्वीकृति के लिए आमजनों को कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े|

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’