भारत में HMPV का तीसरा केस मिला, अहमदाबाद में भर्ती हुआ 2 महीने का बच्चा…

शहर सत्ता / अहमदाबाद। चीन में फैला HMPV वायरस भारत में भी पैर पसारने लगा है। कर्नाटक के बाद अब अहमदाबाद में भी एक बच्चा इस वायरस की चपेट में है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में एक 8 महीने का बच्चा और तीन महीने की बच्ची संक्रमित है। वहीं अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे को यह पॉजिटिव पाया गया है। एक केस मिलते ही गुजरात सरकार का स्वास्थ्य अमला तत्काल हरकत में आया और विभाग ने HMPV वायरस पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए है। देश में एक एक कर लगातार बढ़ रहे मामलों ने सबकी चिंंता बढ़ा दी है।

ये भी देखें : अबूझमाड़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादी ढेर…एक जवान शहीद

गुजरात के पॉजिटिव बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बच्चा मूल रूप से मोडासा के पास एक गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसकी तबियत सामान्य है, बच्चे में सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने पर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार पॉजिटिव पाए जाने वाले बच्चों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। सामान्य सर्दी जुकाम और बुखार के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया, और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

क्या है HMPV वायरस ?

ह्यूमन मेटाप्न्यूमो वायरस एक प्रकार का ऐसा वायरस है सांस की नली में प्रवेश करके लंग्स तक जाता है, कोविड भी बिलकुल ऐसा ही था। दोनों वायरस के लक्षण भी एक जैसे ही हैं, हालांकि एचएमपीवी वायरस मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों को संक्रमित करता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद सबसे आम लक्षण खांसी है, जो अक्सर बलगम के साथ होती है। इसके साथ हल्का बुखार भी आता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण आ सकते हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, जो अक्सर सीने में दर्द के साथ होती है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

जंतर-मंतर पर जोमेटो, स्विगी एजेंट ला रहे खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स और चप्पल से लेकर दवाएं तक का पार्सल, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू, 10 संवेदनशील जिलों में होगा पहले चरण का क्रियान्वयन शहर सत्ता/रायपुर। (Road Safety in Chhattisgarh )छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा