Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर CM साय ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी, बिरसा मुंडा के उलगुलान को किया याद, कहा कि देश की आजादी की लड़ाई 1857 से करीब 100 साल पहले ही जनजातीय वीरों ने शुरू कर दी थी

शहर सत्ता/रायपुर। (Tribal Pride Week in Chhattisgarh)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 18 नवंबर तक देशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए जल-जंगल-जमीन और जनजातीय स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। उन्होंने ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ का नारा दिया और उलगुलान यानी महाक्रांति का नेतृत्व किया।

सीएम साय ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई 1857 से करीब 100 साल पहले ही जनजातीय वीरों ने शुरू कर दी थी। तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, फूलो-झानो, वीर नारायण सिंह, टंट्या भील और रानी दुर्गावती जैसे नायकों के योगदान को लंबे समय तक इतिहास में पर्याप्त जगह नहीं मिली। साय ने विपक्ष पर जनजातीय समाज को लंबे समय तक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार वार्ता में कृषि एवं आदिवासी विकास मंत्री रामविचार नेताम और औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम भी मौजूद रहे।

जनजातीय बजट में 231% की बढ़ोतरी का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट 2014-15 में 4,497.96 करोड़ रुपए था, जो 2025-26 में बढ़कर 14,926 करोड़ रुपए हो गया है।उन्होंने पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, वन अधिकार पट्टे, पेसा कानून और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को जनजातीय विकास की प्रमुख पहल बताया। साय के मुताबिक, 1.54 लाख आदि कर्मयोगी स्वयंसेवक 76,963 गांवों में योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

15 नवंबर को गांव से जिला स्तर तक आयोजन

सीएम ने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान 14 नवंबर को स्मारकों और प्रतिमाओं की सफाई के साथ दीपोत्सव होगा। 15 नवंबर को जिला स्तर पर जनजातीय नायकों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि दी जाएगी। 16 से 18 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद और जनजातीय छात्रावास संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शोभायात्रा, प्रदर्शनी, खेलकूद और स्वाभिमान सम्मेलन भी होंगे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

प्रति एकड़ ₹13,839 की अतिरिक्त सहायता मिलेगी, सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी शहर सत्ता/रायपुर। (Sai government’s decision)छत्तीसगढ़ में धान के किसानों…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

संजय ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर लगाया आरोप, 13 हजार पुराने मामलों में न्याय करने के बजाय आवेदकों से ही पूछा जा रहा है कि वे अपने मामले जारी रखना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे