Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और हर्ष फायर के विरुद्ध लाइसेंसी शस्त्र धारकों के लिए सख्त निर्देश है

शहर सत्ता/राजनांदगांव/रायपुर। (Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots)हाथों में तलवार धारण कर रखिया की बलि परंपरा निभाते और हर्ष फायर करते पुलिस अधिकारी चर्चा में हैं। शस्त्र प्रदर्शन, अंधविश्वास और हर्ष फायर का नमूना राजनांदगांव पुलिस ने पेश किया है। सख्त प्रतिबंध के बावजूद छत्तीसगढ़ पुलिस खुद दशहरा में दनादन सरकारी पैसों से खरीदी गई गोलियां आसमान में दागती दिखी। विजयादशमी पर राजनांदगांव रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजा के दौरान SP अंकिता शर्मा ने तलवार से जिस अंदाज में बलि की प्रथा का निर्वाह करती और अनोखे अंदाज़ में सरकारी AK- 47 से फायर दिखी, वह चर्चा में है।

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराला अंदाज का VIDEO खूब वायरल हो रहा है। फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और हर्ष फायर के विरुद्ध पुलिस के लिए कोई ज्ञात नियम निर्धारण नहीं है। लेकिन, आत्मरक्षा के प्रयोजन से जारी किये गए लाइसेंसी शस्त्र धारक के लिए प्रदेश में सख्त कानून लागू है। आम शस्त्र धारकों से तो समय समय पर गोलियों का हिसाब तक मांगा जाता है।

परंपरा के अनुरूप किया गया हर्ष फायर

पूजा-अर्चना के बाद पुलिस अधिकारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए हर्ष फायर भी किया। इस दौरान रक्षित केंद्र का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।जिले के विभिन्न थाना, चौकी और पुलिस कैंपों में भी विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों ने मां शक्ति की आराधना कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विजयदशमी का यह आयोजन पुलिस के लिए परंपरा के साथ जनसेवा, कर्तव्य और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर भी बना।

निर्दोष की रक्षा और बुराइयों के अंत का संकल्प

शस्त्र पूजन के दौरान पुलिसकर्मियों ने यह संकल्प लिया कि शस्त्र का उपयोग किसी निर्दोष के खिलाफ नहीं होगा और असहाय तथा जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विजयदशमी पर शस्त्र पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि मां भवानी से समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने की शक्ति और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने की कामना की गई है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading
Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!