Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail Network)जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां रेल सुविधाओं का विकास और विस्तार काफी मुश्किलों के बाद हुआ है। रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी। रेलवे और छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से राजधानी रायपुर को बस्तर रावघाट रेल सेवा मिल गई है। रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच मंगलवार से तीन नई मेमू ट्रेन सेवाएं शुरू हो गईं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन से इन्हें हरी झंडी दिखाई। इनमें रावघाट के लिए एक और कुरुद के लिए दो मेमू सेवाएं शामिल हैं। इसी दौरान ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल खंडों का लोकार्पण किया गया। इससे रावघाट पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रूपकुमारी चौधरी, लक्ष्मी वर्मा व भोजराज नाग और विधायक राजेश मूणत भी मौजूद रहे।

बस्तर में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम साय ने कहा कि रावघाट तक पहली बार रेल पहुंचने से बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा, मरीजों को इलाज और युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों तक पहुंचना आसान होगा। व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रायपुर में बनेगी आधुनिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी: कार्यक्रम में रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई। यहां 300 हाई हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव की क्षमता विकसित होगी।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!