Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

10 ज्वाइंट कमिश्नर, 13 डिप्टी कमिश्नर, 28 राज्य कर अधिकारी, 30 राज्य कर निरीक्षक और 47 अन्य कर्मचारी का ट्रांसफर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, सरगुजा, महासमुंद, राजनांदगांव, कवर्धा और दंतेवाड़ा समेत संभाग और वृत्त कार्यालयों में भेजा गया

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Commercial Tax Department)छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग ने स्टेट GST में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने 128 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया है। इनमें 10 ज्वाइंट कमिश्नर, 13 डिप्टी कमिश्नर, 28 राज्य कर अधिकारी, 30 राज्य कर निरीक्षक और 47 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। सभी को तत्काल नई पदस्थापना वाली जगह पर जाकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

वाणिज्यिक कर विभाग ने 10 राज्य कर ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना बदली है। इनमें मुख्यालय और संभागीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों को रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर समेत अलग-अलग जगहों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

13 राज्य कर डिप्टी कमिश्नरों के पदस्थापना स्थल बदले गए हैं। इनमें मुख्यालय नवा रायपुर के साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और अन्य संभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के मुताबिक, इन सभी तबादलों को प्रशासनिक आधार पर किया गया है।

28 राज्य कर अधिकारियों का तबादला

विभाग ने 28 राज्य कर अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी है। इनमें राज्य कर सहायक आयुक्त कार्यालय और अलग-अलग संभागीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों को विभिन्न संभाग और वृत्त कार्यालयों में भेजा गया है। इनमें से ज्यादातर तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

30 राज्य कर निरीक्षक भी बदले

इसके अलावा 30 राज्य कर निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, राजनांदगांव और सरगुजा समेत अलग-अलग वृत्त कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

T-20 सीरीज की तैयारियां पूरी, 10 से बिकेगी टिकट; E-टिकट स्कैनिंग के लिए ओपन वाई-फाई शहर सत्ता/रायपुर। (Women’s T20 Series)छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार…

Continue reading
Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

प्रकाशन विशेषज्ञता पद के लिए अपात्र थे, भ्रष्टाचार नहीं अयोग्यता के आधार पर हुई संवाद में 25 साल से कार्यरत सब्यसाची कर की बर्खास्तगी शहर सत्ता/रायपुर। (Public Relations Department Chhattisgarh…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में  128 का तबादला…देखिये सूची

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट