Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले ने कहा- महिला पत्रकारों की बढ़ती भागीदारी सकारात्मक बदलाव, मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, आशा इकबाल स्मृति महिला पत्रकार सम्मान समारोह में चार महिला पत्रकारों का सम्मान

शहर सत्ता/रायपुर/भिलाई। (Asha Iqbal Memorial Award Ceremony)स्वर्गीय आशा इकबाल की पुण्यतिथि के मौके पर सुपेला स्थित कॉफी हाउस में शनिवार को ‘आशा इकबाल स्मृति महिला पत्रकार सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चार महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार यशवंत धोटे ने की। समारोह के विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री ऊषा विश्वकर्मा, साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा, समाजसेवी गुरमीत धनई और वरिष्ठ पत्रकार सहदेव देशमुख शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल के स्वागत वक्तव्य से हुई। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकारों के सम्मान की यह परंपरा लगातार 13 वर्षों से जारी है। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की करीब 33 महिला पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

चार महिला पत्रकारों का सम्मान

इस वर्ष सम्मानित होने वाली महिला पत्रकारों में दैनिक नवभारत, रायपुर में दो दशकों से अधिक समय से फीचर एडिटर के रूप में कार्यरत आफ्ताब बेगम, दुर्ग की वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट एवं ‘दैनिक आज की जनधारा’ की ब्यूरो प्रमुख तथा ‘वीएलसी न्यूज’ से जुड़ी पत्रकार चौहान, रायपुर से प्रकाशित ‘दैनिक छत्तीसगढ़’ की वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनीषा निषाद तथा रायपुर-दुर्ग से प्रकाशित ‘दैनिक नवप्रदेश’ की सह-संपादक शाहिन कुरैशी शामिल रहीं। अतिथियों ने सभी सम्मानित पत्रकारों को चांदी का सिक्का, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाली पत्रकारों ने आयोजन समिति और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशेष अतिथियों में इनकी रही मौजूदगी

अभिनेत्री ऊषा विश्वकर्मा ने मीडिया क्षेत्र में महिलाओं की निरंतर बढ़ती मौजूदगी को समाज के लिए शुभ और सशक्त संकेत बताया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार सहदेव देशमुख ने अतिथियों, पत्रकारों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, लखन वर्मा, के. वेणुगोपाल, राजेंद्र शुक्ला, मुहम्मद जाकिर हुसैन, फैजान खान, शहर सत्ता के पत्रकार शेख आबिद, वरिष्ठ एथलीट ताजुद्दीन सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शाहीन खान ने किया। समारोह का समापन दोपहर भोज के साथ हुआ।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, डीपीआई ने जारी किया आदेश शहर सत्ता/रायपुर। (Swami Atmanand School Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बल्क में वैकेंसी निकली…

Continue reading
Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

नशामुक्त भारत के लिए पदयात्रा, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश, महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल