Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, डीपीआई ने जारी किया आदेश

शहर सत्ता/रायपुर। (Swami Atmanand School Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बल्क में वैकेंसी निकली है। दुर्ग जिले के लिए सर्वाधिक 229, रायपुर में 141 पद मंजूर किये गए हैं। आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। बाकायदा इसके संबंध में डीपीआई ने आदेश जारी है। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेशभर के स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संवर्ग के 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत होगी। इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में व्याख्याता के 518 पद शामिल हैं। इनमें वाणिज्य 104, अंग्रेजी 65, गणित 49, भौतिकी 53, हिंदी 51, संस्कृत 47, रसायन शास्त्र 44 और जीव विज्ञान के 39 पद हैं। सामाजिक विज्ञान के 52 पद भी शामिल हैं।

सहायक शिक्षक के सबसे ज्यादा 590 पद हैं। इसके अलावा अंग्रेजी शिक्षक के 106, कला के 72, गणित के 68, विज्ञान के 56 और हिंदी/संस्कृत के 34 पद हैं।गैर-शैक्षणिक और अन्य पदों में प्राथमिक प्रधानपाठक के 27, पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक के 24, प्रयोगशाला सहायक के 170, ग्रंथपाल के 60, व्यायाम शिक्षक के 50 और कंप्यूटर शिक्षक के 40 पद शामिल हैं।

मई में रद्द हुई थी भर्ती प्रक्रिया

इससे पहले जिला स्तर पर शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया को 30 मई को निरस्त कर दिया गया था। अब करीब चार महीने बाद DPI ने केंद्रीकृत भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।रायपुर जिले के 33 आत्मानंद स्कूलों में पहले 152 पद रिक्त बताए गए थे। नई भर्ती में रायपुर के लिए 141 पद रखे गए हैं।

कहां कितने पदों पर भर्ती

जिलावार भर्ती में दुर्ग में सबसे ज्यादा 229 पद हैं। रायपुर में 141, बेमेतरा में 103, बिलासपुर में 97, कोरबा में 87, कांकेर में 85 और मुंगेली में 82 पद हैं। सक्ती में 73, सरगुजा में 72, बलौदाबाजार और बीजापुर में 61-61 पद हैं। सुकमा में 9 और कोरिया में सबसे कम 8 पद हैं।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

नशामुक्त भारत के लिए पदयात्रा, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश, महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

Continue reading
Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

रायपुर से मुंबई के बीच रॉयल ट्रेवल्स की वॉल्वो बसें ट्रेन-प्लेन के परेशान मुसाफिरों के लिए बनेंगी बेहतर विकल्प, महंगी फ्लाइट और ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से निजात दिलाएगी रॉयल बस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश