Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

मेहनत और काबिलियत से जीता ‘Mrs India Universe Asia 2026’ का ताज, अपने सपनों को दी नई उड़ान

शहर सत्ता/रायपुर/दुर्ग। (Mrs India Universe Asia 2026)प्रदेश की राजधानी रायपुर की दीपाक्षा जैन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों सहित अन्य गतिविधियों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दुर्ग की बेटी और रायपुर की बहू दीपाक्षा जैन ने परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को भी एक नई उड़ान देते हुए VMS Presents Miss & Mrs India Universe – Season 7 में Mrs India Universe Asia 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करते हुए नई मुकाम हासिल की है।

दो साल के नन्हे बच्चे की मां होने के साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए दीपाक्षा ने अपने सपनों को कभी रुकने नहीं दिया। एक मां, पत्नी, शिक्षिका और उद्यमी के रूप में उन्होंने अपनी हर भूमिका को निभाते हुए अपने जुनून को जिंदा रखा और आखिरकार अपने सपने को हकीकत में बदल दिया।

तीन प्रमुख राउंड में दिखाया हुनर और आत्मविश्वास

VMS Season 7 में दीपाक्षा ने अलग-अलग राउंड में अपने व्यक्तित्व और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। Talent Round में उन्होंने मां, बच्चे और परिवार के खूबसूरत रिश्ते को अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

Creativity Round में उन्होंने अपनी विशेष रूप से तैयार की गई प्रस्तुति और ड्रेस के माध्यम से एक बेटी से पत्नी, पत्नी से मां और फिर अपने सपनों के लिए संघर्ष करने वाली महिला की पूरी यात्रा को दर्शाया। उनकी प्रस्तुति में उनके जीवन, परिवार, बच्चों और शिक्षा के प्रति उनके जुनून की झलक देखने को मिली।

वहीं Question-Answer Round में अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट सोच और प्रभावशाली जवाबों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसके साथ उनकी graceful walk, personality, dressing sense और overall confidence ने भी निर्णायकों को प्रभावित किया।

जैनम एकेडमी बनी सपनों और सेवा की पहचान

दीपाक्षा जैन जैनम एकेडमी की Founder हैं, जहां वे बच्चों को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य की दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। बच्चों के बीच रहकर उन्हें पढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जैनम एकेडमी के माध्यम से वे 50 से अधिक जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उनका मानना है कि किसी बच्चे की परिस्थितियां उसके सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए।

बच्चों को पढ़ाते हुए, उनका भविष्य संवारते हुए और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने सपनों के लिए समय निकालना—दीपाक्षा की यही जिद और जुनून उनकी जीत की सबसे बड़ी कहानी है।

परिवार बना सबसे मजबूत सहार, बढ़ाया हौसला

दीपाक्षा की इस सफलता में उनके पति अतुल जैन, मां माया, नन्हे बेटे और पूरे परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

घर लौटने पर उनका बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। नन्हे बेटे द्वारा अपनी मां का स्वागत करने का भावुक पल इस जीत को और भी खास बना गया।

दीपाक्षा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए VMS, कविता मैम और जितेंद्र सर का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी कहानी, प्रतिभा और सपनों को दुनिया के सामने रखने का अवसर दिया।

दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू, जैनम एकेडमी की Founder और दो साल के बच्चे की मां—दीपाक्षा जैन की यह जीत सिर्फ एक Crown नहीं, बल्कि उस महिला के हौसले की जीत है जिसने जिम्मेदारियों के बीच भी अपने सपनों को जीना नहीं छोड़ा।

Related Posts

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

मोदी-पुतिन फिर कार में बैठे, 12 दिनों में दूसरी बार; 2014 से मोदी 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ गाड़ी में बैठ चुके शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (BRICS Summit 2026)प्रधान मंत्री नरेंद्र…

Continue reading
Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक, साइबर जागृति अभियान के तहत इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Action Taken By The District Administration : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रयासों से ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जाधारी खदेड़े गए

Action Taken By The District Administration : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रयासों से ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जाधारी खदेड़े गए

Pradhan Mantri Awas Yojana : PMAY-G से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना साकार

Pradhan Mantri Awas Yojana : PMAY-G से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना साकार