Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को किया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक, साइबर जागृति अभियान के तहत इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया संवाद

शहर सत्ता/रायपुर। (Cyber ​​Awareness Campaign)महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ख़बरदार किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के बदलते तरीकों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया। खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित कार्यक्रम में मंत्री शिरकत की।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सजगता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे मजबूत माध्यम है। डिजिटल तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों के नए स्वरूप भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए, अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंकिंग अथवा अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए तथा संदिग्ध कॉल और संदेशों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी एवं सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, डिजिटल लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं। इस अवसर पर राजनांदगांव रेंज आईजी अजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण, विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

मेहनत और काबिलियत से जीता ‘Mrs India Universe Asia 2026’ का ताज, अपने सपनों को दी नई उड़ान शहर सत्ता/रायपुर/दुर्ग। (Mrs India Universe Asia 2026)प्रदेश की राजधानी रायपुर की दीपाक्षा…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : PMAY-G से रमाबाई और सुदामा का पक्के घर का सपना साकार

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित आवासों का किया उद्घाटन, हितग्राहियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं शहर सत्ता/रायपुर/खैरागढ़। (Pradhan Mantri Awas Yojana)प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

BRICS Summit 2026 : चर्चा में है PM नरेंद्र मोदी की कार डिप्लोमेसी

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Mrs India Universe Asia 2026 : दुर्ग की बेटी, रायपुर की बहू ‘दीपाक्षा’ ने रचा नया इतिहास

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Cyber ​​Awareness Campaign : मंत्री राजवाड़े ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया ख़बरदार

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Meeting On Time-Bound Tasks : लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय पर निराकृत करने के निर्देश

Action Taken By The District Administration : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रयासों से ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जाधारी खदेड़े गए