खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही
शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Congress President Posted on X )पीएम मोदी के शनिवार को दिल्ली में SRCC कॉलेज में दिए भाषण पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा है। श्री खड़गे ने कहा है कि देश का युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा है और पीएम आउट ऑफ रीच है। कांग्रेस अध्यक्ष ने X पर पोस्ट किया- मोदी जी कल दिल्ली विश्वविद्यालय के SRCC में गए। उनके भाषण से वे कभी नाराज फूफा तो कभी दिमागी और अर्बन नक्सल। जुमले बदलते रहते हैं, पर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलती।

मल्लिकार्जुन का कहना है प्रधानमंत्री जी, आउटरीच तभी करनी पड़ती है, जब आप आउट ऑफ रीच हो जाते हैं। प्रधानमंत्री जी ने अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाया। देश का युवा भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा है। यह देश के युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य पर संवाद का अवसर था। लेकिन अफसोस, युवाओं के सवालों का सामना करने के बजाय भाषण फिर एक राजनीतिक प्रचार में बदल गया।

खड़गे के पूर्व में किये हमलावर बयान
0 खड़गे बोले- मोदी-शाह अगर दलित होते तो क्या ऐसे चुप रहते? हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। खड़गे ने कहा कि अगर मोदी दलित होते और उनके साथ ऐसा होता तो क्या वे तब भी ऐसे ही चुप रहते।
0 खड़गे ने चुनाव आयोग को BJP बचाओ कमीशन ने कहा- चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनावों के संरक्षक की जगह ‘सेव बीजेपी चेयर कमीशन’ की तरह काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘वोट चोरी’ के जरिए भारत के लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश कर रही है। यह साजिश अब सामने आ गई है।
0 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं। उन्होंने यह बात दक्षिण गोवा में एक जनसभा में कही थी।
0 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर परिसीमन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। खड़गे ने मोदी से आग्रह किया कि वे परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ शेयर करें।






