Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत

भूखे प्यासे रहकर सुनेंगी कमरछठ की कथा, शिव-पार्वती की होगी पूजा, सगरी में चढाएंगी जल, दूध और कलसी के साथ चुकिया, पसहर चावल से खुलेगा व्रत

शहर सत्ता/रायपुर। (Hal-Shashthi Fast)संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगल कामना के लिए कमरछठ यानी हलषष्ठी का व्रत आज 2 सितंबर को रखा जा रहा है। महिलाएं संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना से दिनभर उपवास रखेंगी। संतानहीन दंपति भी संतान प्राप्ति की कामना से यह व्रत करते हैं। छत्तीसगढ़ में यह पर्व कमरछठ के नाम से जाना जाता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में इसे हलषष्ठी, हलछठ और चंदनछठ कहा जाता है।

व्रत के दौरान महिलाएं सगरी बनाकर उसमें छह प्रकार के खिलौने रखेंगी और पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर पूजा करेंगी। पूजा में भैंस के दूध, दही और घी के साथ लाई, महुआ, तिल और अरहर सहित छह प्रकार के अन्न का भोग लगाया जाएगा। कमरछठ पर हल से जुते खेत का अन्न नहीं खाया जाता। पूजा के बाद पसहर चावल और छह प्रकार की भाजी से तैयार प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. सुनील तिवारी के अनुसार भादो मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।

पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक बनी हुई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पसहर चावल, भैंस का दूध, दही, घी, बेल पत्ती, कांशी, खमार, बांटी और भौरा समेत पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं। पसहर चावल करीब 20 से 30 रुपए गिलास तक बिक रहा है। इसकी अलग-अलग किस्में भी बाजार में उपलब्ध हैं। हलषष्ठी पर विशेष रूप से उपयोग होने के कारण इसकी मांग बढ़ गई है।

आज शहर के कई मोहल्लों और अन्य स्थानों पर महिलाएं सामूहिक रूप से कमरछठ की पूजा करेंगी और कथा सुनेंगी। पूजा स्थल पर प्रतीकात्मक सगरी तालाब बनाया जाएगा, जिसमें पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। महिलाएं शिव-पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं को पूजन सामग्री अर्पित कर संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करेंगी। पूजा के बाद पसहर चावल और बिना हल से जुते अन्न से तैयार प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर दे रहे रोजगार, यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन, ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों…

Continue reading
Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

गीजर-TV, खिलौनों में छिपाया चोरी का 53 लाख कैश, रायपुर में कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए थे पैसे, पहचान छिपाने बदलते रहे कपड़े शहर सत्ता/रायपुर। (Major success for Raipur Police)कपड़ों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी