Bombay High Court Order : एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा की मौत की होगी CBI जांच

बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं, 2020 में मौत हुई थी

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Bombay High Court Order)बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले में FIR दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। दिशा की मौत के छह दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत भी मृत पाए गए थे। दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेटी की मौत की नए सिरे से जांच और CBI जांच की मांग की थी।

उनका आरोप था कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। वहीं, पुलिस अब तक दिशा की मौत को आत्महत्या बताती रही है और उसकी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या यौन हमले के सबूत नहीं मिलने की बात कही है। दिशा की मौत को लेकर 2023 में मुंबई पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने पूछा था कि 14वीं मंजिल से गिरने के बावजूद चोटों को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विरोधाभास क्यों हैं।

अदालत ने घटनास्थल के CCTV फुटेज, गवाहों के बयानों और पंचनामा समेत जांच से जुड़े कई पहलुओं पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि परिवार की ओर से मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताए जाने के बावजूद FIR क्यों दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। बाद में जांच में इसे आत्महत्या बताया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी उठे सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को लेकर भी सवाल किए। कोर्ट के सामने बताया गया कि दिशा का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर ने किया था, जबकि राज्य के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे मामलों में दो डॉक्टरों की जरूरत होती है। रिपोर्ट में सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का जिक्र था और सिर की चोट को मौत का कारण बताया गया था। पुलिस की ओर से कहा गया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हमले या रेप के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि गवाहों के बयान और जांच के आधार पर दिशा ने खुद इमारत से छलांग लगाई थी।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

First CEO Ayodhya Ram Mandir : राम में गहरी आस्था रखने वाले पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल वॉर में अहम् भूमिका निभाए, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा, सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल’ से भी सम्मानित, पत्नी सरिता सिंह एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन…

Continue reading
Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत

भूखे प्यासे रहकर सुनेंगी कमरछठ की कथा, शिव-पार्वती की होगी पूजा, सगरी में चढाएंगी जल, दूध और कलसी के साथ चुकिया, पसहर चावल से खुलेगा व्रत शहर सत्ता/रायपुर। (Hal-Shashthi Fast)संतान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

AIIMS Raipur : उपराष्ट्रपति ने कहा; दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर

AIIMS Raipur : उपराष्ट्रपति ने कहा; दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट…

Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट…

First CEO Ayodhya Ram Mandir : राम में गहरी आस्था रखने वाले पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

First CEO Ayodhya Ram Mandir : राम में गहरी आस्था रखने वाले पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत

Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत