एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, दोपहर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे
शहर सत्ता/रायपुर। (One Day Visit To Chhattisgarh)आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज बुधवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल रमेन डेका, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधायक उनका स्वागत करेंगे।
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक एम्स परिसर में निर्धारित है।

दोपहर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे
समारोह समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति एम्स से रवाना होकर लगभग 1:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:25 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति का यह दौरा छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र और शिक्षा संस्थानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।







