Raipur District Administration News : “प्रोजेक्ट वंदन” के तहत कलेक्टर और निगमायुक्त ने दी रिटायर्ड कर्मचारियों को विदाई

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने की स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना, रिटायर्ड हुए अधिकारी-कर्मचारी का किया सम्मान, दी विदाई, हाथ में पीपीओ लिए रिटायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों के चेहरे में उभरी भावनाएं, दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद।

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur District Administration News)कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने रिटायर्ड हुए अधिकारी-कर्मचारी के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की औरसम्मान के साथ उन्हें विदाई दी। हाथ में पीपीओ लिए रिटायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों के चेहरे में उभरी भावनाएं साफ देखि जा सकती थीं। सभी ने इस सम्मान और गरिमापूर्ण सेवानिवृत्ति के समारोह में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा; आप सभी सदैव स्वस्थ्य रहें, दीर्घायु हों, अपने जीवन के द्वितीय पाली का आनंद लें। आपने जीवन भर शासकीय सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह कहते हुए जिले के विभिन्न विभागों से 49 सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का “प्रोजेक्ट वंदन” के तहत सम्मान किया।

साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने हाथों में पेंशन पेमेन्ट ऑर्डर (पीपीओ), जीपीओ सहित सभी सत्वों की राशि लेकर विदा हुए, उनके चेहरे में मुस्कुराहट थी और संतुष्टि का भाव भी था। वे सभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कह रहे थे कि उन्हें बड़ी आसानी सेे बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे रिटायरमेंट के अंतिम दिन पेंशन का आर्डर हाथों में ही मिल गया और सभी सत्वों की राशि भी मिल गई। अब वे बड़े उत्साह के साथ जीवन का आनंद लेेंगे।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रोजेक्ट वंदन के तहत जिला प्रशासन द्वारा रिटारमेंट होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी सत्वों का निराकरण रिटायरमेंट के दिन ही किया जाता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग” चल रहा है। इसके तहत रिटारमेंट होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी से आग्रह किया जाता हैै कि वे अपना कुछ समय स्कूलों में व्यतीत करें। इससे वे स्वस्थ्य रहेंगे और उनके अनुभव का लाभ बच्चों को भी मिलता है।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि वर्तमान में 29 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी शासकीय स्कूलों में निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। यह सारे लोग समय पर स्कूलों में पहुंचते हैं और बच्चों को पूरी रूचि से पढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी गजानंद पटेल एवं सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर दे रहे रोजगार, यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन, ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों…

Continue reading
Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

गीजर-TV, खिलौनों में छिपाया चोरी का 53 लाख कैश, रायपुर में कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए थे पैसे, पहचान छिपाने बदलते रहे कपड़े शहर सत्ता/रायपुर। (Major success for Raipur Police)कपड़ों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी