Operation Sepoy Raksha-Sutra 0.4 : सरहद के रक्षकों के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हुईं 21 लाख राखियां

राखी के साथ आंगन की पवित्र मिट्टी और शुभकामना पत्र लेकर जशपुर होते हुए सेना मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचेगी रक्षा-सूत्र यात्रा

शहर सत्ता/रायपुर। (Operation Sepoy Raksha-Sutra 0.4)महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सामूहिक सहयोग से बना ऐतिहासिक कीर्तिमान, रक्षा यात्रा राखी के साथ आंगन की पवित्र मिट्टी और शुभकामना पत्र लेकर जशपुर होते हुए सेना मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचेगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की भावुक अपील पर भारतीय सैनिकों के लिए छत्तीसगढ़ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंबिकापुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े; पूर्व सैनिक महासभा को राखियां सौंपी गईं।

देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के शौर्य और त्याग के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से संचालित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान 2026’ (संस्करण 0.4) ने इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की प्रदेशव्यापी मार्मिक अपील और प्रेरणा से इस वर्ष प्रदेशभर से रिकॉर्ड 21 लाख राखियां एकत्र की गई हैं। यह पावन रक्षा-सूत्र, शुभकामना पत्र और छत्तीसगढ़ के आंगनों की पवित्र मिट्टी पूर्व सैनिक महासभा के माध्यम से देश की विभिन्न सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाई जाएगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्व सैनिकों को सौंपा रक्षा सूत्र

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4’ के भव्य कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान अंबिकापुर व सरगुजा संभाग से एकत्र किए गए विशाल रक्षा-सूत्र संग्रह को पूर्व सैनिक महासभा के पदाधिकारियों को विधिवत सौंपा गया। यह रक्षा-सूत्र यात्रा अंबिकापुर से आगे बढ़ते हुए जशपुर पहुंचेगी और वहां से प्रदेश के अन्य पड़ावों को पूरा करते हुए नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय के लिए रवाना होगी।

मैदानी अमला बना अभियान की रीढ़

अभियान की शुरुआत में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश की माताओं, बहनों और बच्चों से सैनिकों के लिए हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पवित्र मिट्टी भेजने का आत्मीय आग्रह किया था। महिला मंत्री के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), परियोजना अधिकारी (CDPO), सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों ने न केवल स्वयं राखियां तैयार कीं, बल्कि गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जन-जन से राखियां एकत्र करने में प्रमुख समन्वयकारी भूमिका निभाई।

सामाजिक संगठनों के योगदान से बना रिकॉर्ड

महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, महिला स्व-सहायता समूहों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। सभी के सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का ही परिणाम है कि वर्ष 2023 से शुरू हुए इस पुनीत अभियान ने इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

* वर्ष 2023: 6,71,000 राखियां
* वर्ष 2024: 9,00,000 राखियां
* वर्ष 2025: 12,21,000 राखियां
* वर्ष 2026: 21,00,000 राखियां (ऐतिहासिक कीर्तिमान)

सरहद के जवानों के प्रति हमारा अटूट विश्वास

अंबिकापुर में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम सीमाओं पर तैनात हमारे फौजी भाई हैं, तभी हम अपने घरों में स्वतंत्रता और शांति से हर पर्व मना पाते हैं। छत्तीसगढ़ की बहनों द्वारा भेजी जा रही 21 लाख राखियां केवल रेशम का धागा नहीं, बल्कि हर सैनिक के माथे पर विजय तिलक और पूरे प्रदेश का रक्षा-कवच हैं। लिफाफे में भेजी गई आंगन की पवित्र मिट्टी जवानों को यह अहसास कराएगी कि मातृभूमि का कण-कण उनके साथ है। मंत्री जी ने पूर्व सैनिक महासभा, विभागीय अमले और सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारोटिक्स अमित कुमार ने कहा कि नारकोटिक्स के प्रकरणों में अपराधियों को सजा दिलाये जाने और उनकी परिसंपत्तियों को जप्त कर वित्तीय नेटवर्क…

Continue reading
Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- “शुद्धि आंदोलन ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई” शहर सत्ता/रायपुर। (Pondy Lit Fest 2026)पुडुचेरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार