Central Bureau of Communication : नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी से ग्रामीणों और युवाओं ने लिया सबक

ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने लिया ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा, नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान कार्यक्रम आयोजित

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Central Bureau of Communication)केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम करजी, विकासखंड अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित दो दिवसीय नशामुक्ति केंद्रित चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नशामुक्ति के संदेश से जोड़ते हुए विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भी प्रदर्शनी देखी और नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। चित्रों, इन्फोग्राफिक्स एवं अन्य दृश्य माध्यमों के जरिए नशीले पदार्थों के शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणाम, नशे से जुड़ी भ्रांतियों तथा नशे की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करजी की सरपंच श्रीमती रंजनी देवी, पूर्व सरपंच श्री अजयलाल राजवाड़े, पूर्व शिक्षक श्री हीरालाल राजवाड़े तथा गणमान्य नागरिक श्री रामप्रसाद कुशवाहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं जागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ नशामुक्ति पर केंद्रित संदेश भी दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार, राज्य मंत्री प्रतिनिधि, सुनीता यादव, विजय ठाकुर, विनय प्रसाद तथा संबंधित विभागीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संयुक्त संदेश के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति, नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवन से जुड़े संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को सामाजिक जागरूकता के साथ जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना आवश्यक है।

दो दिवसीय अभियान के दौरान चित्र प्रदर्शनी के साथ पोस्टर मेकिंग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं, गीत-नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जागरूकता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति के संदेश को विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों एवं आमजन तक रचनात्मक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया गया।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारोटिक्स अमित कुमार ने कहा कि नारकोटिक्स के प्रकरणों में अपराधियों को सजा दिलाये जाने और उनकी परिसंपत्तियों को जप्त कर वित्तीय नेटवर्क…

Continue reading
Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- “शुद्धि आंदोलन ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई” शहर सत्ता/रायपुर। (Pondy Lit Fest 2026)पुडुचेरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार