Divisional Railway Manager Raipur : श्री दयानंद ने DRM कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

80वें स्वतंत्रता दिवस पर DRM दयानंद ने रेल परिवार को किया संबोधित, अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह और ADRM बजरंग अग्रवाल ने भी की शिरकत

शहर सत्ता/रायपुर। (Divisional Railway Manager Raipur)पूरे राष्ट्र के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रायपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्षा, सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने प्रातः 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। पुनः राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

 

मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अवसर है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

श्री दयानंद ने रायपुर रेल मंडल की उपलब्धियों एवं रेल परिचालन को सुरक्षित, संरक्षित, सुचारु एवं यात्री सुविधाओं से युक्त बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेलवे की प्रगति में प्रत्येक रेलकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने मीडिया सदस्यों , रेल परिवार के सदस्यों, यात्रियों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं सेक्रो की पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद एवं अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़कर उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति एवं उत्साह का संचार किया। समारोह में स्कूली बच्चों तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित रेलकर्मियों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया तथा पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य परियोजना प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अधिकारीगण, सेक्रो की पदाधिकारीगण, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। रायपुर रेल मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया तथा सभी रेलकर्मियों से राष्ट्र एवं भारतीय रेल की प्रगति में समर्पित भाव से योगदान देने का आह्वान किया गया।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, रातभर मौके पर डटे रहे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और प्रशासनिक अधिकारी, आग पर काबू पाने के लिए रातभर चला अभियान,…

Continue reading
Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

प्रति एकड़ ₹13,839 की अतिरिक्त सहायता मिलेगी, सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी शहर सत्ता/रायपुर। (Sai government’s decision)छत्तीसगढ़ में धान के किसानों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे