Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress’s Satyagraha)प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में किया जा रहा है। हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी।

कांग्रेस ने सभी जिला, शहर, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठ-विभागों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। आज शाम प्रदेश के सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों में मार्च, सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कांग्रेस कमेटियों, मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठ-विभागों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया है। कांग्रेस के मुताबिक, मार्च और सत्याग्रह के जरिए हल्द्वानी की घटना के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के साथ सामाजिक समानता, सम्मान, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में आवाज उठाई जाएगी।

ये है नाराजगी की पूरी वजह

हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के स्थल पर हिंदू राइट विंग संगठन की ओर से गंगाजल से कथित ‘शुद्धिकरण’ किया गया। कांग्रेस के मुताबिक, मंच पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के कारण स्थल को कथित तौर पर ‘अपवित्र’ बताया गया और इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को शर्मनाक और प्रतिगामी कृत्य बताते हुए विरोध जताया है। पार्टी का कहना है कि यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा, समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

यह इलाका नक्सलियों का कोर जोन और हिड़मा, देवा, दामोदर, आजाद जैसे बड़े कैडर्स का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाली कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर…

Brought honor to Chhattisgarh : पद्मश्री ‘अनूप’ नाम एक सम्मान अनेक, संगीत नाटक अकादमी से नवाज़े गए

लोककला की चार दशक लंबी साधना को राष्ट्रीय सम्मान, पांडेय ने पुरस्कार छत्तीसगढ़ के आदिवासी कलाकारों और जनता को समर्पित किया। ‘बंदूक छोड़ो, ढोल पकड़ो’ से बस्तर में शांति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

Brought honor to Chhattisgarh : पद्मश्री ‘अनूप’ नाम एक सम्मान अनेक, संगीत नाटक अकादमी से नवाज़े गए

Brought honor to Chhattisgarh : पद्मश्री ‘अनूप’ नाम एक सम्मान अनेक, संगीत नाटक अकादमी से नवाज़े गए

Gold smuggler : हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1.242 किलो सोना जब्त

Gold smuggler :  हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1.242 किलो सोना जब्त

80th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, CM साय लेंगे सलामी करेंगे ध्वजारोहण

80th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, CM साय लेंगे सलामी करेंगे ध्वजारोहण

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली