80th Independence Day : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, CM साय लेंगे सलामी करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस की फाइनल ड्रेस रिहर्सल पूरी, सेंट्रल फोर्सेज समेत 17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल, रायपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण

शहर सत्ता/रायपुर। राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। गुरुवार को फाइनल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें 17 प्लाटून ने पूरे जोश के साथ मार्च पास्ट किया। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। इस बार मुख्य समारोह में केंद्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला पुलिस बल की टुकड़ियां शामिल होंगी। इनके अलावा जेल, नगर सेना और एनसीसी के दल भी परेड का हिस्सा रहेंगे। समारोह में डॉग शो और हॉर्स शो के साथ स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और एडीजी विवेकानंद सिन्हा की मौजूदगी में पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परेड, मंच, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड और मार्च पास्ट होगा। मुख्यमंत्री का संबोधन, मेडल सेरेमनी, डॉग शो और हॉर्स शो के बाद स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों का मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण रहेगा।

फुल ड्रेस रिहर्सल में लिया जायजा

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी हरीश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन की तरह ही सभी कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। फुल ड्रेस रिहर्सल के जरिए समारोह के दौरान होने वाली गतिविधियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

29 जुलाई से चल रही थी तैयारी

परेड की तैयारी 29 जुलाई से चल रही थी। इसके तहत जवानों और अलग-अलग दलों ने लगातार अभ्यास किया। गुरुवार को फाइनल ड्रेस रिहर्सल में परेड को उसी तरह कराया गया, जिस तरह 15 अगस्त को मुख्य समारोह में किया जाएगा। परेड प्रभारी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम होने के कारण तैयारियों को लेकर विशेष अभ्यास कराया गया है। 15 अगस्त को मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इसके बाद मेडल सेरेमनी, डॉग शो, हॉर्स शो और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे।

17 प्लाटून देंगी सलामी

प्लाटून में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस सहित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल महिला, छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष)। जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी की बालक-बालिका टुकड़ियां, घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड एवं बैंड प्लाटून शामिल होंगे। वहीं महिला बैगपाइपर बैंड की ओर से आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तुति दी जाएगी जो मार्चिंग प्रेजेंटेशन होगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

16 अपराध दर्ज इसलिए जिला बदर हुआ, 3 महीने तक रायपुर समेत 6 जिलों में नहीं कर सकेगा प्रवेश शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)रायपुर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त…

Continue reading
Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

दो दिनी प्रवास पर आते ही कांग्रेस दिग्गजों के साथ नए प्रदेश प्रभारी भगत का मंथन शुरू, रायपुर पहुँचते ही आला नेताओं से की चर्चा फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत