सांसद-अफसर विवाद पर कांग्रेस नेताओं ने कसा तंज; कहा- भाजपा की सुशासन सरकार में जनता लाचार है और उनकी पार्टी के नेता-सांसद बेबस
शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Leaders Take a Dig at BJP)छत्तीसगढ़ में सांसद-अफसर विवाद पर कांग्रेस नेताओं ने विष्णुदेव सरकार के सुशासन पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार में जनता लाचार है और उनकी पार्टी के नेता-सांसद बेबस हैं। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने कहा; प्रशासनिक अराजकता पर साय सरकार रोक लगाए। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी इतने बेलगाम हो चुके हैं कि अब वे सांसदों की भी नहीं सुन रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा; कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और दुर्ग सांसद विजय बघेल को अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से करनी पड़ रही है, जो सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दावा है कि फोन पर बातचीत के दौरान अमित कटारिया ने उनसे ‘जो करना है कर लो’ कहा। इसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सांसद के समर्थन पर पोस्ट लिखा था।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को ही अपनी बात मनवाने के लिए शिकायत करनी पड़ रही है, तब आम जनता की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह अधिकारियों के भरोसे चल रही है और सरकार उन पर नियंत्रण खो चुकी है।
जनपतिनधियों की अनदेखी के इतने मामले गिनाए
कांग्रेस ने एसपी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सामने गृहमंत्री और पुलिस अधीक्षक के बीच हुई नोकझोंक, बेमेतरा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा अधिकारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। इसी तरह सांसद भोजराज नाग के बयान का भी हवाला दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन घटनाओं से साफ है कि जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।







