Health Minister Jaiswal : छत्तीसगढ़ में बनेगा फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइसेस हब : स्वास्थ्य मंत्री 

खाद्य नियंत्रकों एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित हुए स्वास्थ्य मंत्री

शहर सत्त्ता/रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को सिविल लाइन सर्किट हाउस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के 100 औषधि नियामकों की उपस्थिति रही।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा देश के 30 लाख करोड़ के मेडिकल व्यापार का आधार आप सब हैं। उन्होंने औषधि निरीक्षको के कार्यो के संबंध में कहा कि आप लोगों के द्वारा दवा एवं मेडिकल डिवाइसेस की गुणवत्ता का निर्धारण सुनिश्चित किया जाता है और आपके कार्यों पर विश्वास कर पूरा देश मेडिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रहा हैं। इस परिस्थितियों में आपको अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उस विश्वास को बनाये रखना है। श्री जायसवाल ने प्रशिक्षण की उपयोगिता तथा प्रशिक्षण के बाद उसके संवेदनशील क्रियान्वयन के महत्व को लेकर विस्तार से बात की। श्री जायसवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला छत्तीसगढ़ को फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगी।

इस मौके पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने कहा कि औषधि एवं मेडिकल डिवाइसेस के व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने भारत के संबंध में बात करते हुए कहा कि पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है जहां पर भारतीय दवा अथवा मेडिकल डिवाइसेस की आपूर्ति नहीं की जाती। प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत बिहार राज्य के औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. अमल कुमार के व्याख्यान से हुआ जिसमें उनके द्वारा विस्तृत जानकारी के साथ ही अपने अनुभव को कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। कार्यशाला में हरियाणा के प्रबंधक-क्वालिटी एवं रेगुलेटरी एक्सपर्ट डॉ. श्रीकांत नामा द्वारा मेडिकल डिवाईस रूल्स 2017 के विषय में आवश्यक एवं महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में बताया गया।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा