Raipur Chhattisgarh News : ‘मार्तंड उत्सव’ के बाद अब प्रेस क्लब में “दृश्य संवाद 2026

19 से 21 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष आयोजन में फोटो पत्रकारिता, फोटो प्रदर्शनी और फोटो ग्राफी का तकनीकी प्रशिक्षण भी

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Chhattisgarh News)हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘मार्तंड उत्सव’ की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रायपुर प्रेस क्लब विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में 19 से 21 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष आयोजन “दृश्य संवाद 2036 : छायाकार समागम” आयोजित करेगा। इस आयोजन के माध्यम से फोटो पत्रकारिता, फोटो प्रदर्शनी और फोटो ग्राफी का तकनीकी प्रशिक्षण ,फोटोग्राफी की सृजनात्मक दुनिया को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।

आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष मोहन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कार्यक्रम को भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के साथियों के साथ अलग से बैठक कर आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर सुझाव लिए।

बैठक में 2 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही 15 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रेस क्लब परिवार के वार्षिक पिकनिक कार्यक्रम की तैयारियों पर प्रारंभिक चर्चा हुई। इसके अलावा सदस्यता संबंधी निराकरण की प्रगति तथा प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी भी अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी के समक्ष साझा की गई।

प्रोफेशनल एवं शौकिया छायाकारों को भी मिलेगा मौका

रायपुर प्रेस क्लब ने प्रदेश के सभी फोटो पत्रकारों, प्रोफेशनल एवं शौकिया छायाकारों तथा कला प्रेमियों से इस आयोजन में सहभागी बनने और इसे सफल बनाने की अपील की है। बैठक में प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेंद्र जांगड़े, कार्यकारिणी सदस्य संतोष साहू , ज़ाकिर घुड़सेना, नीरज मिश्रा, संजीव सिन्हा, सहित फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पांडे, किशन लोखंडे, विनय घाडगे, मनोज देवांगन, दीपेश सोनी, रमन हवाई, विजय देवांगन, जय पुरी गोस्वामी,तथा बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्ट और छायाकार उपस्थित रहे।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर