Heatwave Alert In Chhattisgarh : राज्य के मध्य भाग में पांच दिन तक गर्म थपेड़ों और लू का प्रकोप

बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, बिलासपुर में तापमान 45 डिग्री के पार, हीट-वेव का अलर्ट

शहर सत्ता/रायपुर। (Heatwave Alert In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सेंट्रल पार्ट (मध्य भाग) में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है।

हालांकि, इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और बीते 24 घंटों में भी अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। इस बीच, 45 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का मौसम

आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम की चेतावनी

मध्य छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं, लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Action Taken Report : सोशल मीडिया में प्रॉम्ट और एक्टिव रहने वाले अफसरों को मिलेगा बोनस मार्क्स

छत्तीसगढ़ में आला अफसरों को अब सोशल मिडिया में भी संभालना होगा मोर्चा, जनसम्पर्क निगरानी प्रकोष्ठ करेगा विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को भ्रामक ख़बरें वाट्सअप, अफसरों को एक्शन टेकन रिपोर्ट के…

Continue reading
Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : मोनी साहू ने योजना का लाभ लेकर संवार रही अपना जीवन

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल, श्रृंगार व्यवसाय से मिली मोनी साहू को आर्थिक मजबूती शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana)छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

1984 Anti-Sikh Riots : उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

1984 Anti-Sikh Riots : उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Chhattisgarh Action Taken Report : सोशल मीडिया में प्रॉम्ट और एक्टिव रहने वाले अफसरों को मिलेगा बोनस मार्क्स

Chhattisgarh Action Taken Report : सोशल मीडिया में प्रॉम्ट और एक्टिव रहने वाले अफसरों को मिलेगा बोनस मार्क्स

RSS Chief : मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे, उठी RSS पर बैन की मांग

RSS Chief : मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे, उठी RSS पर बैन की मांग

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : मोनी साहू ने योजना का लाभ लेकर संवार रही अपना जीवन

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : मोनी साहू ने योजना का लाभ लेकर संवार रही अपना जीवन

26th Meeting of SGPB Concludes : भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक में अन्वेषण कार्यों की समीक्षा

26th Meeting of SGPB Concludes : भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक में अन्वेषण कार्यों की समीक्षा

Vice President CP Radhakrishnan : रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Vice President CP Radhakrishnan : रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल