Special DG Post In Chhattisgarh : 30 साल नौकरी पूरी करने वाले तीन सीनियर IPS बनेंगे स्पेशल डीजी

30 साल नौकरी पूरी होने पर डीजी बनाने का है प्रावधान, एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता और विवेकानंद सिन्हा होंगे स्पेशल डीजी, प्रदेश में दूसरी बार बनेंगे तीन स्पेशल डीजी

शहर सत्ता/रायपुर। (Special DG Post In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ में 04 डीजी के पद हैं। ऐसे में डीजीपी अरुण देव गौतम के पूर्णकालिक डीजीपी बनने के बाद 30 साल नौकरी पूरी करने वाले तीन वरिष्ठ आईपीएस को भी स्पेशल डीजी बनाने की तैयारी में है साय शासन। बता दें कि 30 साल नौकरी पूरी होने पर डीजी बनाने का प्रावधान भी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो छत्तीसगढ़ राज्य में दूसरी दफा तीन वरिष्ठ आईपीएस स्पेशल डीजी बनेंगे।

वर्तमान में राज्य पुलिस में डीजीपी अरुणदेव गौतम, पवनदेव, हिमांशु गुप्ता और जीपी सिंह डीजी पदस्थ है। वहीं 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी, 1995 के प्रदीप गुप्ता और 1996 के विवेकानंद सिन्हा की जनवरी 2026 में 30 साल नौकरी पूरी हो गई है। ऐसे में उन्हें एडीजी से प्रमोट करने के लिए ही स्पेशल डीजी का पद बनाया जा रहा है।

संभवतयः कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लाया जा सकता है। ताकि पुलिस प्रशासनिक नियम इतने मजबूत रहें कि भविष्य में भी यही व्यवस्था स्थापित रहे। इसके लिए कुछ नए नियम शर्तें भी तैयार हुई हैं। 14 महीने बाद छत्तीसगढ़ में डीजी का पद रिक्त होगा। क्योंकि डीजीपी अरुणदेव गौतम जुलाई 2027 में रिटायर होंगे।

स्पेशल डीजी के लाभ पद, पैसा और प्रभाव बढ़ेगा

0 राज्य में शीर्ष पुलिस नेतृत्व का हिस्सा बन जाते हैं।
0 कैबिनेट, गृह विभाग और केंद्रीय एजेंसियों के साथ बैठकों में प्राथमिकता मिलती है।
0 स्पेशल डीजी रैंक का पे-लेवल एडीजी से ऊंचा होता है।
0 सरकारी वाहन, स्टाफ, सुरक्षा, आवास और अन्य सुविधा मिलती है।
0 रिटायरमेंट बेनीफिट और पेंशन पर भी असर पड़ता है क्योंकि अंतिम वेतन बढ़ जाता है।

रमन सरकार में पहली बार बनाये गए थे स्पेशल डीजी

प्रदेश में तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के शासनकाल में पहली बार स्पेशल डीजी के लिए 27 दिसंबर को 2017 को तीन पद स्वीकृत किए गए थे। उस समय भी 1988 बैच के संजय पिल्ले, मुकेश गुप्ता और आरके विज अपनी तीस साल की नौकरी पूरी कर चुके थे, लेकिन चार डीजी होने की वजह से उन्हें प्रमोशन नहीं मिल रहा था। रमन सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले 6 अक्टूबर 2018 को इन तीनों को प्रमोट कर एडीजी से स्पेशल डीजी बना दिया था। लेकिन 26 सितंबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन तीनों की नियुक्ति को गलत बताते हुए प्रमोशन आदेश रद्द कर दिया। मुकेश गुप्ता तो आखिर तक डीजी बने बिना ही रिटायर हो गए।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

कलेक्टर नम्रता जैन कर रहीं मॉनिटरिंग, बस्तर संभाग में अपनी तरह की पहली पहल, संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य, भाटपाल के पूर्व सुरक्षा कैंप को बनाया गया जनजातीय विद्यार्थियों…

Continue reading
Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मुस्लिम युवाओं को हिदायत अगर गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

A New Chapter of Change in Bastar : जहां कभी बूट की आवाज़ गूंजती थी, वहां गढ़ा जा रहा बस्तर का भविष्य

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना