Railway : कुंभ मेला में जाने रेल यात्रियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनें, सीट कन्फर्म की सुविधा भी

महाकुंभ मेला के लिए यात्रिकों को मिलेगी पांच स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को रेलवे प्रशासन सुविधाएं देने जा रही है। महाकुंभ प्रयागराज के लिए रेलवे 3000 स्पेशल गाड़ियां और 13000 से अधिक रेलगाड़ियां चलाई जाएगी।

गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री होंगे लाभान्वित

शहर सत्त्ता/रायपुर। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को रेलवे प्रशासन सुविधाएं देने जा रही है। महाकुंभ प्रयागराज के लिए रेलवे 3000 स्पेशल गाड़ियां और 13000 से अधिक रेलगाड़ियां चलाई जाएगी। वहीं दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर से परिचालन किया जा रहा है। महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ की समस्या का समाधान करने यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ सीट की सुविधा उपलब्ध कराने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जो रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी और बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है। इसमें गाड़ी नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल और गाड़ी नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है।

उमरिया स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी सभी ट्रेनें

बतादें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 08530/08529 विशाखपट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशाखपट्टनम और 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर विशाखपट्टनम कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ये गाडियां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। इसी प्रकार दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ मेले स्पेशल एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर होकर चलाने वाली ट्रेनों की सुविधा का परिचालन गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर एवं जबलपुर होकर किया जाएगा। जिससे गोंदिया, बालाघाट एवं नैनपुर के मध्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्री लाभान्वित होंगे।

कुंभ मेला के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें

01 06005/06006 कन्याकुमारी-गया-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल चलेगी।
02 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेला के लिए स्पेशल चलेगी।
03 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल।
04 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल।
05 06007/06008 कोचुवेलि-बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेले स्पेशल का परिचालन होगा।

Related Posts

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से मानवाधिकार शिक्षा एवं लैंगिक समानता के विशेष पर्यवेक्षक प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने बुधवार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर का दौरा शहर सत्ता/रायपुर।…

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग…

One thought on “Railway : कुंभ मेला में जाने रेल यात्रियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनें, सीट कन्फर्म की सुविधा भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा