Khelo India Tribal Games : संभागायुक्त कावरे और कलेक्टर गौरव की मॉनिटरिंग में सारी तैयारियां पूर्ण

3800 प्रतिभागी शामिल होंगे, 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त, जिले में कुल 6 खेल मैदानों में होंगी प्रतिस्पर्धा, आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था

शहर सत्ता/रायपुर। (Khelo India Tribal Games)प्रदेश में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सफल आयोजन के लिए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की शुरुआत, 3800 प्रतिभागी शामिल होंगे।

अधिकारियों द्वारा बैठक में बताया गया कि जिले के चिन्हांकित खेल मैदानों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, शौचालयों की मरम्मत सहित आवश्यक सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निर्धारित खेल मैदानों में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, इसलिए विशेष तौर पर इलेक्ट्रिशन्स की ड्यूटी लगाई गई है तथा डीजी सेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। मैदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया जा रहा है। श्री विश्वदीप ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वेन्यू पर समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके अंतर्गत डॉक्टर, महिला डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट, मसाजर एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

यह इंतजाम

0 फर्स्ट एड किट एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री
0 आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था
0 फिजियोथेरेपी सेवाओं हेतु जिला अस्पताल पंडरी में इंतजाम
0 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त
0 होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर हेल्पडेस्क
0 खान-पान की गुणवत्ता के लिए फ़ूड इंसेप्क्टर-न्यूट्रिशनिस्ट तैनात
0 सुरक्षा और अग्निशमन वाहन एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम होगी
0 जिले में कुल 6 खेल मैदानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?