Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

संसद विशेषाधिकार समिति सदस्य नियुक्त, बृजमोहन बोले-निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे

शहर सत्ता/रायपुर। (Parliament Privileges Committee)लोकसभा रायपुर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की वरिष्ठता का लोहा लोकसभा में भी मान लिया गया है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव के मद्देनजर संसद विशेषाधिकार समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस सम्मान और भरोसे के लिए समिति को धन्यवाद दिया और बोले-निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समिति संसद की गरिमा, सदस्यों के विशेषाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी। समर्थक और उन्हें जानने वाले इस नियुक्ति उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संसदीय मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका का प्रमाण मानी जा रही है।

यह है विशेषाधिकार समिति का मुख्य कार्य

संसद की विशेषाधिकार समिति का मुख्य कार्य लोकसभा, राज्यसभा के सदस्यों को प्राप्त विशेषाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। किसी सदस्य के विशेषाधिकार का हनन होने की स्थिति में समिति जांच कर अपनी अनुशंसा प्रस्तुत करती है। लोकतंत्र की मजबूती, संसद की प्रतिष्ठा बनाए रखने में यह समिति महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (15 June to 21 June 2026)

Shaharsatta (15 June to 21 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)