Kushabhau Journalism University : प्रो. मनोज दयाल ने कुलपति का पदभार किया ग्रहण

शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर किया विश्वविद्यालय का कार्य दायित्व ग्रहण

शहर सत्ता/रायपुर। (Kushabhau Journalism University )प्रतिष्ठित शिक्षाविद प्रो. मनोज दयाल ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कर कुलपति कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कार्य दायित्व ग्रहण किया। रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे (आईएएस) निवर्तमान कुलपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गई और विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए उनके योगदानों के प्रति कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने आभार प्रदर्शित किया।

अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति और विश्वविद्यालय के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की। सर्वप्रथम उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का सादर-आभार प्रदर्शित किया। साथ ही प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त किया।

प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने ग्रंथालय में रिसर्च एवं पीजी के विद्यार्थियों से मुलाकात की। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन- रेडियो संवाद 90.8 एफएम में प्रो. दयाल ने शुभकामना संदेश रिकार्ड किया। उन्होंने टेलीविजन स्टूडियो एवं संकाय भवनों का निरीक्षण किया। प्रो. दयाल ने विभिन्न विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक गण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कुलपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे