Virendra Tomar arrested from Gwalior : रायपुर का बड़ा सूदखोर 151 दिन बाद ग्वालियर में पकड़ा गया

0 फरार आरोपी लोअर-टीशर्ट में घूम रहा था, आज रायपुर लाएगी टीम; छोटा सूदखोर रोहित अब भी फरार

शहर सत्ता/रायपुर। (Virendra Tomar arrested from Gwalior)रायपुर का बड़ा सूदखोर 151 दिन बाद वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा है। वीरेंद्र तोमर बीते 151 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। वीरेंद्र तोमर को सड़क के रास्ते पुलिस रायपुर ला रही है। वहीं वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। रायपुर पुलिस के अधिकारी आज रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करेंगे।

बता दें सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में बड़ा भाई वीरेंद्र तोमर और छोटा भाई रोहित फरार चल रहे थे। हालांकि छोटा सूदखोर रोहित अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। रोहित तोमर की तलाश में टीम जुटी हुई है। रायपुर पुलिस के अधिकारी आज रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करेंगे।

हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी रायपुर में रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हालांकि, दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत मंजूर की है। सरकारी वकील ने अदालत में तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत का विरोध किया। सरकारी वकील ने बताया कि दोनों भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उन पर लगभग 16 मामले दर्ज हैं। सरकारी वकील के तर्क सुनने के बाद हाईकोर्ट ने तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

वीरेंद्र तोमर पर दर्ज अपराध

2006: आजाद चौक थाने में कारोबारी पर चाकू से हमला।
2010: गुढ़ियारी में व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट।
2013: हत्या का केस दर्ज।
2016: मारपीट का मामला।
2017: महिला को धमकाया।
2019: पुरानी बस्ती थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस।
2019: हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की।

रोहित तोमर पर दर्ज प्रकरण

2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई।
2016: युवक ने पुरानी बस्ती में मारपीट का केस दर्ज कराया।
2017: भाठागांव की महिला ने मारपीट, धमकी की रिपोर्ट की।
2018: भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की।
2019: कोतवाली थाने में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा