West Bengal Rape Case : ममता की नसीहतें- लड़कियां रात में नहीं घूमें, कॉलेज पर छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी

ममता बोलीं– इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है, छात्राओं को सुनसान इलाकों में सतर्क रहना चाहिए

शहर सत्ता/न्यूज डेस्क। (West Bengal Rape Case)पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना पर जो बयान दिया है उसकी खासी चर्चा है। सियासी गलियारों समेत सोशल मिडिया में भी उनके इस बयान को आड़े हाथों लिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि लड़कियां रात में नहीं घूमें और छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉलेज पर थोपी हैं।

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि छात्राओं को रात में बाहर नहीं घूमना चाहिए। खासकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा– इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाजपा और अन्य विरोधी पार्टियां उठा रहीं सवाल

(West Bengal Rape Case)दुर्गापुर रेप केस पर भाजपा और अन्य विरोधी पार्टियां ममता सरकार पर सवाल उठा रही हैं। ओडिशा के सीएम ने भी बंगाल की सीएम से सख्त कार्रवाई करने की मांग की जिसके बाद ममता बनर्जी ने यह बयान दिया है। भाजपा विधायक ने ममता सरकार की तुलना तालिबान से की पश्चिम बंगाल की प्रदेश सचिव और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है और बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी