Evidence With ED : पूर्व CM के पुत्र चैतन्य बघेल की 22 करोड़ की अपराध आय के पुख्ता सबूत

0 ईडी ने अदालत में जमा किया डिजिटल एविडेंस और अन्य सबूतों की हार्ड डिस्क

शहर सत्ता/रायपुर। (Evidence With ED)प्रवर्तन निदेशालय ईडी के पास पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ 22 करोड़ की अपराध आय का पुख्ता सबूत जुटा लिया है। ED ने सोमवार को अदालत में इस संबंध में एकत्र किये गए डिजिटल एविडेंस और अन्य संबंधित घोटालों के साक्ष्यों की हार्ड डिस्क जमा कराया है।

जानकारी के मुताबिक चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से उत्पन्न 1000 करोड़ की अपराध आय का संचालन किया है। ED के अनुसार 2100 करोड़ रूपये का यह शराब घोटाला प्रदेश की पूरवर्ती कांग्रेस शासनकाल के दौरान का है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ कुमार पांडे ने बताया कि तकरीबन 7039 पृष्ठों की अभियोजन शिकायत विशेष अदालत में प्रस्तुत की गई है।

अपराध आय को रियल स्टेट में लगाने का आरोप

चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को उनके दुर्ग जिले के भिलाई शहर स्थित घर की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था। चैतन्य अपने पिता पूर्व CM भूपेश बघेल के साथ ही रहते हैं। ईडी का दावा है और तत्संबंध में अदालत में साक्ष्य भी प्रस्तुत किया गया है कि चैतन्य ने शराब घोटाले से अर्जित की गई आपराधिक आय का सञ्चालन किया और खुद के रियाल स्टेट प्रोजेक्ट के विकास के लिए 16.7 करोड़ रूपये का इस्तेमाल किया।

चैतन्य की याचिका ख़ारिज, 19 को फिर सुनवाई

चैतन्य बघेल के मामले में ACB-EOW की कार्रवाई के खिलाफ चैतन्य बघेल की और से बिलासपुर कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। सोमवार को हाईकोर्ट बिलासपुर सुनवाई अधूरी रही इसलिए अब फिर 19 सितंबर को सुनवाई होगी। याचिका में हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी गई है। इधर एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में याचिका लगाई गई थी जो ख़ारिज हो गई। शासन की ओर से कहा गया कि स्पेशल कोर्ट के बजाये सीधे उच्च न्यायलय में याचिका लगाना उचित नहीं है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां