Trains Departing From SECR Cancelled : सावधान; 24 दिनों तक नहीं चलेंगी ये 18 ट्रेनें

0 बिहार-गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाली ट्रेनें 6 अगस्त से 24 दिन तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

शहर सत्ता/रायपुर। (Trains Departing From SECR Cancelled)सावधान; बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाले(Indian Railway Service)यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, कई गाड़ियां बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बिलासपुर रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 16 अगस्त से 10 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते यात्री ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

आधुनिकीकरण कार्य ने रोका रेल ट्रेफिक

(SECR)दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में गामहारीया जंक्शन-आदित्यपुर सेक्शन में ट्रैक रिलेइंग ट्रेन मशीन के द्वारा आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। “दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहने की सुचना है।

इनका परिचालन प्रभावित

01. 19 से 21 अगस्त 2025 तक 24 अगस्त 2025 से 02 सितंबर 2025 तक एवं 05 सितंबर से 10 सितंबर, 2025 तक गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटा- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस –टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
02. 26 अगस्त 2025 से 09 सितंबर 2025 तक 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
03. 29 अगस्त 2025 एवं 12 सितंबर 2025 को 17008 दरभंगा- चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
04. 28 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
05. 31 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
06. 30 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 07051 चर्लापल्ली- रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
07. 02 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल- चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
08. 01 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली- रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
09. 04 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल- चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10. 08 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-संतरगाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11. 10 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 12768 संतरगाछी – नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12. 06 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 13425 मालदाटाउन- सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
13. 08 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14. 06 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 20822 संतरगाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15. 08 सितंबर 2025 को गाड़ी संख्या 20821 पुणे- संतरगाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

 

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

– 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को गाड़ी संख्या 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगड़ा रोड, ईब होकर चलेगी।
– 26, 28, 30 अगस्त और 1, 8, 9 सितंबर को गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया ईब, झारसुगड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।

शार्ट टर्मिनेट/ बीच में रद्द होने वाली गाड़ियां

– 23, 25 अगस्त से 1, 8 और 9 सितंबर तक आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
– 24, 26 अगस्त से 2, 9 और 10 सितंबर को दुर्ग से आरा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा एक्सप्रेस दुर्ग और राउरकेला के बीच रद्द रहेगी।

विलंब से रवाना होने वाली गाड़ियों का विवरण

– 24 अगस्त 2025 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 03 घंटे विलंब से चलेगी ।
– 26 अगस्त 2025, 01 एवं 08 सितंबर 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस 05 घंटे विलंब
– 26, 28 अगस्त 2025 एवं 09 सितंबर 2025 को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल चलने वाली 12261 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल- हावड़ा एक्सप्रेस 06 घंटे विलंब
– 28 एवं 30 अगस्त 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस 05 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
– 30 अगस्त 2025 को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 03 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
– 30 अगस्त 2025, 01 एवं 08 सितंबर 2025 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस 06 घंटे विलंब से रवाना होगी ।
– 01 सितंबर 2025 को सूरत से चलने वाली 13426 सूरत–मालदाटाउन एक्सप्रेस 06 घंटे विलंब से रवाना होगी ।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन