राज्य वीरता पुरस्कार के लिए बालक-बालिका की आयु अधिकतम 18 वर्ष

अदम्य साहस के लिए पांच बालक-बालिकाओं को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार

पांच बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र

शहर सत्ता/रायपुर। किसी घटना विशेष में उनके अदम्य साहस के लिए प्रत्येक वर्ष पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत पांच बालक-बालिकाओं को 25-25 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को दिये जाने वाले राज्य वीरता पुरस्कार के लिए 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

आवेदक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में 2 जनवरी 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए बालक-बालिका की आयु-घटना दिनांक को अधिकतम 18 वर्ष तक होनी चाहिए। वीरता कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य की होनी चाहिए। आवेदक छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है। यह पुरस्कार किसी भी बालक-बालिका को केवल एक ही बार प्राप्त हो सकेगा।

प्रविष्टियों में बालक या बालिकाओं का पूर्ण परिचय बालक-बालिकाओं द्वारा किसी घटना विशेष में अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में किये गये कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी उल्लेखित हो। आवेदक को यह प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा कि उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। साथ ही समाचार पत्र-पत्रिका की कतरन ,पुलिस डायरी जिसमें घटना का विवरण दर्शित हो साथ ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित बालक-बालिका के दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ संलग्न करना होगा। घटना का विस्तृत विवरण (सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित) अन्य सुसंगत दस्तावेज जमा करना होगा।

Related Posts

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी अहम जानकारी, बताया आयोग के सामने करीब 74 हजार मामले आए हैं, इनमें से करीब 900 मामले अभी पेंडिंग…

Continue reading
Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

16 अपराध दर्ज इसलिए जिला बदर हुआ, 3 महीने तक रायपुर समेत 6 जिलों में नहीं कर सकेगा प्रवेश शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)रायपुर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे