Big Breaking Income Tax raid : RTO लिखी कार में भरा था 52 किलो सोने की बिस्किट और 10 करोड़ कैश

जंगल में आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, कार में भरा था करोड़ों का सोना और नकदी

शहर सत्ता\भोपाल| मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापामार कार्रवाई की गई| इस बीच भोपाल में मेंडोरी के जंगल से आयकर विभाग की टीम ने कार से 52 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही आयकर टीम को कार से 10 करोड़ रुपए नकदी भी मिले हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये सोना और कैश किसका है। इनकम टैक्स की टीम यह पता लगा रही है कि सोना और कैश का कनेक्शन बिल्डर्स और RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के यहां चल रही कार्रवाई से तो नहीं है। कार पर RTO लिखा है और पुलिस का लोगो लगा है। कार किसी चेतन नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिली थी कि जंगल में एक कार में करोड़ों रूपये का कैश रखा है, जिसे कहीं ले जाया जा रहा है। इसके बाद आयकर की टीम ने गुरुवार की रात करीब दो बजे मेंडोरी पहुंची। जहाँ कार के आने के इंतजार में थी| जंगल में इनोवा कार के पास पहले से करीब 100 पुलिसकर्मी और 30 गाड़ियां थीं। संभवत: पुलिस को भी इसके बारे में सूचना मिली होगी। आयकर की टीम ने कार की सर्चिंग की तो 10 करोड़ नकदी के साथ 52 किलो का सोना भी मिला।

कार में RTO लिखा है और पुलिस का लोगो लगा

बतादें की जिस इनोवा कार में सोना और करोडो रूपये भरे थे उस गाड़ी में आरटीओ और पुलिस लिखा था| इससे अब ये कयास लगाया जा रहा है कि इस पुरे मामले में आरटीओ विभाग के अफसर भी शामिल है| अधिकारीयों की मिलीभगत से ही पैसे और सोने को पहुँचाने का काम किया जा रहा था|

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Case : शराब घोटाला प्रकरण, सौम्या चौरसिया को मिली बेल

ED और EOW ने किया था गिरफ्तार, 45 दिन बाद जेल से बाहर आएगी शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Liquor Case)छत्तीसगढ़ में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया शामिल…

Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल

रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं