Naya Raipur Jungle Safari : जामनगर से लाये गए ज़ेब्रा की सर्पदंश से दर्दनाक मौत

0 देखते ही देखते फैला सांप का जहर, घटना की पुनरावृत्ति रोकने संचालक जंगल सफारी थेजस शेखर ने दिए निर्देश

शहर सत्ता/रायपुर। Naya Raipur Jungle Safari : नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में आज एक वयस्क नर ज़ेब्रा की साँप के काटने से मृत्यु हो गई। सर्पदंश यह ज़ेब्रा हाल ही में राधे कृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट, जामनगर (गुजरात) से लाया गया था।

संचालक जंगल सफारी थेजस शेखर ने बताया कि ज़ेब्रा को तुरन्त चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन सांप का विष उसके पूरे शरीर में फैलने की वजह से उसकी मौत हो गई। संचालक श्री शेखर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक सुधारात्मक उपायों को अपनाने की बात कही है। सभी वन्यजीवों के निवास क्षेत्र में सर्प नियंत्रण और निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वक्त पर हो जाता इलाज तो बच जाता

महकमे के कारिंदों के बीच चर्चा है कि सर्पदंश के बहुत बाद तक जेब्रा दर्दनाक चीत्कार कर तड़पते रहा। जैसे जैसे सांप का जहर उसके शरीर में फैलता गया वैसे ही वह निढाल होकर गिर पड़ा। प्रबंधन को बहुत बाद में जानकारी हुई। चर्चा है कि वक्त में अगर महकमा बचाव के लिए हरकत करता तो जान बचाई जा सकती थी।

सर्पदंश से औसतन 30 मिनट से 1 घंटा में मौत

सर्प विशेषज्ञों की मानें तो बहुत जहरीले सांप के काटने के बाद इंसान की मौत 30 मिनट से 1 घंटे के भीतर हो सकती है। ऐसे में अगर इंसान की जगह कोई जंगली जानवर हो तो बचाव के लिए पर्याप्त समय रहता है। अगर अत्यंत जहरीले सांप जैसे पिट वाइपर, कोबरा या फिर नाग सांप हो तो भी वक्त रहते चिकित्सा उपलब्ध हो जाये तो बचने की पूरी गुंजाईश रहती है। जंगल सफारी में हुई एक जेब्रा की मौत मामले में जांच हो तो लापरवाही, चूक का अंदेशा ज्यादा है। क्योंकि जेब्रा के पूरे शरीर में जहर फैलने और मौत होने तक अगर उपचार नहीं मिला इसका मतलब था कि स्टाफ बेखबर रहा।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?