Naxal ID blast Breaking : सर्चिंग अभियान में निकले जवानों पर माओवादियों ने किया आईडी ब्लास्ट, पढ़ें पूरी खबर

आईडी ब्लास्ट में आरक्षक जनक पटेल और आरक्षक घासीराम मांझी हुए घायल

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार सर्च अभिायन चलाया जा रहा है। नक्सल अभियान में सैकड़ों नक्सलियों की मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके प्रदेश में नक्सल हमले की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारायणपुर जिला के थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत शुक्रवार को नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया। इस घटना में दो आरक्षक जख्मी हुए हैं। दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कैम्प कच्चापाल से डीआरजी और बीएसएफ का एक बल सुबह 8ः30 बजे नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान कच्चापाल तोके मार्ग से तीन किलोमीटर पश्चिम दिशा में माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस घटना में डीआरजी नारायणपुर के आरक्षक जनक पटेल और आरक्षक घासीराम मांझी बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल दोनों घायल जवानों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों जवानों का ईलाज जारी है। वहीं घटना के बाद सर्चिंग टीम ने अभियान तेज कर दिया है।

Related Posts

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी अहम जानकारी, बताया आयोग के सामने करीब 74 हजार मामले आए हैं, इनमें से करीब 900 मामले अभी पेंडिंग…

Continue reading
Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

16 अपराध दर्ज इसलिए जिला बदर हुआ, 3 महीने तक रायपुर समेत 6 जिलों में नहीं कर सकेगा प्रवेश शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)रायपुर में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे