फांसी के फंदे में लटकता मिला एम्स का जुनियर डॉक्टर

रायपुर (शहर सत्ता)। राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. ए रवि (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर रवि ने 3 मई की रात अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सुबह तक कोई हलचल न होने पर साथी डॉक्टरों को शक हुआ, जिसके बाद घटना की जानकारी अमानाका थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों पर फिलहाल स्पष्टता नहीं मिल पाई है। सीएसपी आजाद चौक अमन झा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डॉक्टर के सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं मानसिक दबाव या कार्यस्थल संबंधी कोई समस्या तो आत्महत्या का कारण नहीं बनी।

एम्स परिसर में शोक का माहौल

घटना के बाद एम्स रायपुर परिसर में शोक का माहौल है। साथी डॉक्टरों और संस्थान के कर्मचारियों ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख जताया है। यह घटना एक बार फिर मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर चर्चा की ओर इशारा करती है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा