Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में जुटे राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी

 राष्ट्र धर्म और सामाजिक एकता का दिया संदेश, भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में आज समाजिक सद्भाव टोली के तत्वावधान में एक भव्य सामाजिक सद्भाव सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सर्व समाज को संगठित कर आपसी भेदभाव एवं भिन्नताओं से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होना था। आयोजन में विवेकानंद नगर, माना बस्ती, बनसी, माना केम्प, बोरियाकला, शद्धानी दरबार, दुमरतराई, ठेमरी, देवपुरी, अमलीडी, प्रियदर्शनी नगर, पचपड़ी नाका, काशीराम नगर, महावीर नगर, पुरैना, पेंशन बाड़ा, टैगोर नगर, शैलेन्द्र नगर, सिविल लाइन, कटोरा तालाब से लेकर श्याम नगर क्षेत्र तक के विभिन्न जातिगत समाजों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉक्टर, टीचर, इंजीनियर, वकील, जज एवं समाज सेवा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए “व्यक्ति धर्म से ऊपर राष्ट्र धर्म” के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में अभूतपूर्व उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।

Raipur Social Harmony Conference : समाजसेवी चंद्रशेखर देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “भारत के प्रत्येक समाज में मूलभूत सद्भावना भरी हुई है, जिसे व्यवहार में लाकर हम भारत की वैश्विक पहचान को पुनः स्थापित कर सकते हैं।” रायपुर महानगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री महेश बिल्ला जी ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम केवल अपने व्यक्तिगत जीवन तक सीमित न रहकर राष्ट्र जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाएं। पंचतत्वों की चिंता करना आज समाज का दायित्व बन गया है।”

मंच संचालन भोजराज साहू द्वारा कुशलता से किया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जाए, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोकचंद बड़ड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए समाज को निरंतर जागरूक और संगठित रहना आवश्यक है।”

Raipur Social Harmony Conference : सम्मेलन में अनिल स्वर्णकार, सिद्धार्थ प्रकाश श्रीवास्तव, गिरिश सिंह, श्री मंतूराम, प्रशांत सिन्हा, श्री रविकांत, विक्रम देवांगन, श्याम पांडे, मनीष चंदराकर, प्रमेश चंडोलकर, श्याम कार्तिक, रमेश पटेल, प्रकाश जोशी, शैलेश, भागीरथी पांडे, अद्वैत भाकरे, संजू साहू, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, सचिन मेघानि, अमर गिदवानी समेत अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, तत्पश्चात भारत माता के गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समापन चरण में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक सभा एवं शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी