Expansion 0f CM Vishnudev Cabinet : CM साय दिल्ली में, अक्षय तृतीया तक होगा नए मंत्रियों के नामों का एलान

0 वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी दिल्ली में, नाम लगभग तय, अन्य दो नामों पर ढुलमुल रवैया

शहर सत्ता/रायपुर। Expansion 0f CM Vishnudev Cabinet : प्रदेश सें भूपेश सरकार की विदाई और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का आगाज़ हुए डेढ़ साल बीत रहे। अब तक विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार अधर में है। बहुप्रतीक्षित साय कैबिनेट के विस्तार की तीन बार तारीख तय होते होते रह गई। नए संभावित नामों पर भी पार्टी कोई फैसला नहीं ले पाई है। लेकिन अब पुनः एक नई तारीख में तीन नए मंत्रियों के शामिल किये जाने तथा उनके नामों का एलान होने का हल्ला मच गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह मंत्री अमित शाह संग मुलाकात और नक्सल मुद्दे पर चर्चा के अलावा कैबिनेट में नए मंत्री के नामों को लेकर भी निर्णय लेने की ख़बरें आ रही है।

सबकुछ ठीक रहा तो अक्षय तृतीया तक साय मंत्री मंडल में तीन नए मंत्री काम सम्हाल लेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव के अलावा भी दावेदारों में राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और विक्रम उसेंडी के अलावा लता उसेंडी के नाम हैं। हालांकि अमर अग्रवाल भी दिल्ली में हैं उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। प्रबोधन कार्यक्रम के चलते संगठन के आला नेताओं की भी आमदरफ्त तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अक्षय तृतीया तक या उससे दो दिन पूर्व फैसला हो सकता है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?