CM Sai Cabinet Expansion Delay : अड़ंगा, जोर, जुगाड़ और अफवाहों से टल गया कैबिनेट विस्तार

अमर अग्रवाल से ज्यादा गजेंद्र-पुरंदर के नामों को लेकर सीनियरों को कोफ़्त, विरोध के मद्देनजर कैबिनेट के बजाए राज्य मंत्री से करना न पड़े संतोष

शहर सत्ता/रायपुर। CM Sai Cabinet Expansion Delay : छत्तीसगढ़ शासन में तीन नए मंत्रियों के शामिल करने को लेकर चल रहे प्रयास फ़िलहाल के लिए टल गया है। काफी वक्त से CM साय कैबिनेट के विस्तार की मुहूर्त टल रहा है। अब चौंथी बार तीन नए संभावित मंत्रियों के नामों और संगठन मंत्री की आमदरफ्त के बाद मुख्यमंत्री द्वारा दिए मिडिया को बयान से लगने लगा था कि हनुमान जयंती तक शपथ ग्रहण हो जायेगा।

तीन नए संभावित नामों के खुलासे के बाद से ही भाजपा के सियासी गलियारे में अड़ंगा, जोर, जुगाड़ और अफवाहों की वजह से एक बार फिर बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार ताल दिया गया है। पार्टी के भीतरखाने से खबर आ रही है कि तीन में से दो नए नामों खासकर गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नामों को लेकर नाराज और वरिष्ठ विधायकों की भृकुटि तन गई है।

वैसे भी मिनिस्टर इन वेटिंग में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व अनुभवी मंत्रियों अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी समेत संगठन के चंद नेता भी नाखुश हैं। तीन संभावित नामों में महज अमर अग्रवाल ही ऐसे एकमात्र पार्टी विधायक हैं जिनके नाम पर मुखर विरोध नहीं हुआ है। लेकिन महज जातिगत समीकरण, पैतृक योगदान और ओडिशा लॉबी की वजह से सीनियरों की अनदेखी कर किसी को भी बतौर मंत्री थोप देने का विरोध तेज हो गया है।

प्रदेश संगठन से दिल्ली दरबार तक शटरांग

सूत्रों की मानें तो पुरंदर मिश्रा के लिए पहले विधायक टिकिट के वक्त भी रायपुर से लेकर दिल्ली तक ओड़िया लॉबी लगी रही अब मंत्री पद के लिए वही लॉबी सक्रीय है। जबकि गजेंद्र यादव के लिए उनकी राजनितिक पृष्ठ्भूमि पिता का नाम और बिहार चुनाव में जातिगत समीकरण की वजह से नामजद किया गया है। इसलिए प्रदेश संगठन, वरिष्ठ लेकिन हाशिये पर बैठे छत्तीसगढ़ के पार्टी नेता संघ, आदिवासी कल्याण आश्रम समेत दिल्ली चैनल को खंगलने में लग गए है। लब्बोलुआब यह कि जिन दो नामों पर आपत्ति है कहीं उन्हें राजयमंत्री का दर्जा लेकर ही शांत ना बैठना पड़े।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा