मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने तीन पर्यटन सर्किटों का किया विमोचन

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी स्थित मयाली नेचर कैम्प में पहुंचे। जहां उन्होंने मयाली में एडवेंचर जोन का शुभारम्भ किया। इस एडवेंचर जोन के द्वारा जशपुर के पर्यटन को नया मुकाम प्राप्त होगा साथ ही यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। यहां पर पोंटून बोट, एक्वा साइकिलिंग, कयाकिंग, फ्लोटिंग जेटी, बम्पर बोट, लाइफ रिंग, स्पीड बोट का मयाली एडवेंचर जोन में संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोंटून बोट में बैठ कर मधेश्वर महादेव के विहंगम दृश्य का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जशपुर जिले के लिए तीन नए पर्यटन सर्किटों का विमोचन किया। जिसमें एडवेंचर सर्किट, स्पिरिचुअल एवं हेरिटेज सर्किट और नेचर एवं वाइल्ड लाइफ सर्किट शामिल हैं। स्पिरिचुअल एवं हेरिटेज सर्किट जिले के कोतेबीरा से शुरू होकर तमता, किलकिला, कैलाश गुफा, खुडियारानी, लिखा पत्थर, मधेश्वर पहाड़, शारदा धाम, देशदेखा, सोगड़ा आश्रम, जयमरगा, ग्वालिन सरना, देउरकोना को शामिल किया गया है। वहीं नेचर एवं वाइल्ड लाइफ सर्किट में मकरभंजा जलप्रपात, दनगरी जलप्रपात, पंडरापाट, राजपुरी जलप्रपात, बादलखोल अभ्यारण्य, छुरी जलप्रपात, गुल्लु जलप्रपात, भृंगराज जलप्रपात, नीमगांव डैम, रानीदाह जलप्रपात एवं सारुडीह चाय बागान को शामिल किया गया है।

एडवेंचर सर्किट में दनगरी कैम्प साइट, मकरभंजा दनगरी

ट्रेकिंग, मकरभंजा जलप्रपात, बेलवार जलप्रपात, खमगड़ा डैम, मयाली नेचर कैम्प, देशदेखा हिल कैम्प, सरना ईको एथेनिक रिसोर्ट एवं देखदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर को शामिल किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिख साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, पवन साय, भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?