छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बोले, विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ…कांग्रेस बेहतर विकल्प

शहर सत्ता / उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए आवश्वस्त है। पायलट ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि “ऐसा इसलिए क्योंकि विकास के नाम पर ‘आप’ ने कुछ नहीं किया।”

ये भी देखें : साय सरकार का फैसला, 3100 रूपए में धान की खरीदी, महिला समूहों को सौपा रेडी टू ईट का निर्माण

सचिन पायलट ने कहा “दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहा है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को कई बार मौका दिया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। पिछले 12 साल में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जो वर्चस्व की जो लड़ाई है, उसमें दिल्ली की जनता पिस रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।”

पायलट ने दावा करते हुए कहा कि “शीला दीक्षित के कार्यकाल को जनता याद कर रही है। हम लोगों ने जनता को कुछ गारंटी दी है, जिसे हम पूरा करेंगे। हम जनता और मुद्दों की बात कर रहे है। हम मजबूती से लड़ेगे और कांग्रेस पार्टी का दिल्ली के अंदर अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा।”

युवाओं पर सरकारों ने नहीं दिया ध्यान

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने आगे कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में हमारे कार्यकर्ता और नेता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, फिर उन समस्याओं पर विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद अब गारंटी पेश कर रहे हैं। पूरे देश में युवा परेशान हैं। दिल्ली में भी युवाओं की हालत चिंताजनक है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं पर ध्यान नहीं दिया।

वादाखिलाफी करती है भाजपा-सचिन

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम ने आप और भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाए, खुद के वादे पूरे नहीं किए और जनता को भूल गई, लेकिन कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसलिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम गारंटी पेश कर रहे हैं, क्योंकि जनता जानती है कि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा