Champions Trophy : भारतीय टीम का ऐलान, रोहित कप्तान…शमी की हुई वापसी

शहर सत्ता / मुंबई। चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 को लेकर भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे, वहीं, शुभमन गिल बतौर उपकप्तान अपनी ज़िम्मेदारी निभाएंगे। BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में कुल 15 खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया। जिसमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे बड़े खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

ये भी देखें : राज्य प्रशासनिक सेवा के बाद अब IAS अफसरों के हुए तबादले, देखिए सूची…

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) 2025 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का अपना पहला मैच दुबई में 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, दूसरा मैच टीम का पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को होगा। घोषित टीम के मुताबिक बल्लेबाजी का भार रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत संभालेंगे। वहीं Champions Trophy के लिए इंडियन स्क्वाड में गेंदबाजी डिपार्टमेंट का भार मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह अपना खेल दिखाएंगे

Champions Trophy के लिए ये है टीम इंडिया :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुनदार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।।

भारत के ग्रुप स्टेज मैच

  • 20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई
  • 23 फरवरी – भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 2 मार्च – भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

https://twitter.com/BCCI/status/1880565204595130503

Related Posts

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

देशभर में फैला ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, CBI टीम भारत लाई, ओमान में पकड़ा गया, आज रायपुर कोर्ट में पेशी, रेड कॉर्नर नोटिस पर एक्शन शहर सत्ता/रायपुर। (Big Breaking News)महादेव…

Continue reading
Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ,3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक