इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की 2km लंबी सुरंग उड़ाई, धमाक से आसपास के इलाकों में जमीन हिलने लगी, विस्फोट इतना तेज था कि लगा इलाके में 4.1 तीव्रता का भूकंप आ गया
शहर सत्ता/रायपुर। (Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel)इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सुरंग को ब्लास्ट कर तबाह कर दिया। यह विस्फोट इतना तेज था कि इलाके में 4.1 तीव्रता का भूकंप आ गया। लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, धमाक से आसपास के इलाकों में जमीन हिलने लगी। कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ। हैप्पी न्यू ईयर।’ इजराइली सेना के मुताबिक, सुरंग नेटवर्क में ईरान में बने कई रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन रखे थे। यहां मशीनगन, एंटी-टैंक मिसाइल और सैकड़ों बारूदी सुरंगें व विस्फोटक भी मिले। सेना ने बताया कि इस परिसर में हिजबुल्लाह की ‘बद्र’ यूनिट का कमांड सेंटर भी था।

2 दशक में तैयार किया गया था टनल नेटवर्क
नेतन्याहू और इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बताया कि इस टनल नेटवर्क को दो दशक में तैयार किया था। ईरान ने इसके लिए फीडिंग की थी। इजराइली नेताओं ने इसे आतंकी नेटवर्क बताया। इजराइल का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद अली अल-ताहेर पहाड़ी पर जमीन के ऊपर और नीचे दोनों जगह उसका ऑपरेशनल कंट्रोल हो गया है।








