Police Transfer : रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

आजाद चौक और टिकरापारा समेत कई थाना निरीक्षकों के प्रभार में बदलाव

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Transfer)रायपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादले के बाद आजाद चौक, टिकरापारा और गोलबाजार थाने समेत महिला थाना, यातायात और जिविशा (जिला विशेष शाखा DSB) में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक कुछ निरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारियों को अपनी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नई जगह तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में आजाद चौक और टिकरापारा थाना प्रमुख रूप से शामिल हैं। आजाद चौक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को टिकरापारा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई को रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है। इसी तरह महिला थाना की प्रभारी अर्चना धुरंधर को आजाद चौक थाना प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह राजश्री मौर्य को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोलबाजार और जिविशा में भी नई जिम्मेदारी

कृष्ण कुमार साहू, जो अभी जिविशा के प्रभारी थे, अब गोलबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को जिविशा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Government Cabinet Meeting : साय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, लाएंगे ये अच्छे बदलाव

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के आवेदन की उम्र सीमा बढ़ी, नवा रायपुर में NSTI बनेगा, स्टार्टअप-मिशन को ₹500 करोड शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Government Cabinet Meeting)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता…

Continue reading
Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

नए ज़माने के वित्तीय अपराध और उनसे निपटने को तैयार है छत्तीसगढ़ पुलिस, कार्यशाला में 300 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police Workshop)छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “New…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Transfer : रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Police Transfer : रायपुर में 7 निरीक्षकों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Government Cabinet Meeting : साय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, लाएंगे ये अच्छे बदलाव

Chhattisgarh Government Cabinet Meeting : साय कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, लाएंगे ये अच्छे बदलाव

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!