Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर

अधिकारियों के मुताबिक अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को वायुसेना की सेवा से पृथक हुए, 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे, फिर रिहा हुए

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Group Captain Abhinandan Varthaman)पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन 2019 एयर स्ट्राइक में PoK में पकड़ाए थे। अभिनंदन ने भारतीय वायु सेना छोड़कर एक प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन कर लिया है। इंडियन एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अभिनंदन अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। यहां वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे। करीब दो दशक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद यह उनके करियर की नई पारी है। बता दें कि अभिनंदन 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट F-16 गिराने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस दौरान उनका MiG-21 मिसाइल की चपेट में आ गया और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके यानी PoK में उतरना पड़ा। पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें भारत को सौंप दिया था।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Calling Name Presentation CNAP : मोबाइल स्क्रीन पर जिस ID से सिम खरीदी, वही नाम डिस्प्ले होगा

1 नवंबर से फर्जी कॉल पहचानने में मदद मिलेगी, फर्जी कॉल्स, साइबर फ्रॉड, स्पैम कॉल्स और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी, फर्जी नामों से सिम चला रहे लोगों की…

Continue reading
PM Modi met with Asian Games medalists in Delhi. : PM ने कहा- इनकी सफलता, देश की सफलता

महिला हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ, पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

President Murmu will visit Raipur : सुरक्षा सख्त, 2 दिन बंद रहेंगी 11 से ज्यादा सड़कें

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट